सोनभद्र

अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

पिंडार गांव से सटे वन क्षेत्र से बालू के अवैध की मिल रही थी शिकायत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- म्योरपुर रेंज के पिंडारी गांव से सटे वन क्षेत्र से अवैध खनन कर बालू लोड करते समय तीन ट्रैक्टरों को वन क्षेत्राधिकारी म्योरपुर जब्बार सिंह यादव की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल हो गए।तीनो ट्रैक्टरों को वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 6 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि पिंडारी के जंगल से ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन कर बालू की ढुलाई की जा रही है।सूचना मिलते ही मौके पर पँहुची वन विभाग की टीम ने बालू लोड करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और रेंज कार्यालय ले आये।कई दिनों से पिंडारी के वन क्षेत्र से बालू के अवैध खनन की शिकायत वन विभाग को मिल रही थी।वन क्षेत्राधिकारी म्योरपुर जब्बार सिंह यादव ने बताया कि पिंडारी वन क्षेत्र से बालू लोड करते समय तीन ट्रैक्टर पकड़ा गया है।ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।पकड़े गए तीनो ट्रैक्टर को वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन