सोनभद्र

संघर्षपूर्ण मुकाबले में 14 रनों से झारखंड को हरा मध्य प्रदेश ने चैंपियनशिप ट्राफी पर किया कब्जा

मध्य प्रदेश टीम की मुस्कान विश्वास बनी प्लेयर आफ द मैच

आज रहेगा अवकाश का दिन, शुक्रवार को मेजबान दुद्धी ए भिड़ेगी बैढ़न से

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के एकदिवसीय महिला क्रिकेट मैच में मध्य प्रदेश की टीम एक कड़े संघर्ष में 14 रनों से झारखंड को हराकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस मध्य प्रदेश की कप्तान शांति सिंह ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 137 रन बनाए। मुस्कान विश्वास ने 11 चौकों की मदद से 62 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शांति सिंह ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 29 रन, पायल बाल्मिक व अंशिका यादव ने 6-6 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए झारखंड की गेंदबाजों में इशिका भगत, मुस्कान व किरन ने एक-एक विकेट अर्जित किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी झारखंड की टीम 19.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इशिका विश्वास ने 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए। सूची यादव ने दो चौके की मदद से 15 रन, अंशिका ने 6 व मुस्कान ने चार रन बनाए। मध्य प्रदेश की गेंदबाजों में पायल विश्वास ने अपने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा मुस्कान व सलोनी को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार मध्य प्रदेश की टीम कड़े संघर्ष में 14 रनों से झारखंड को हराकर चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच में एक विकेट लेकर 62 रन बनाने वाली मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मुस्कान विश्वास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित कर रावर्ट्सगंज की चैयरमैन रूबी प्रसाद द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर अंकुर बच्चन और रितेश जायसवाल थे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी और सलीम खान व स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया। वृहस्पतिवार को विश्राम का दिन है जबकि शुक्रवार को मेजबान दुद्धी की सीनियर टीम बैढ़न से अपना पहला मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App