सोनभद्र

डीबीए चुनाव: अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला

विभिन्न पदों के लिए 28 लोगों ने दाखिल किया पर्चा

– 20 पदाधिकारी अकेला पर्चा होने की वजह से हो जाएंगे निर्विरोध

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2023 – 24 के लिए अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो – दो प्रत्याशियों समेत विभिन्न पदों पर 28 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि विभिन्न पदों के लिए कुल 29 लोगों ने पर्चा लिया था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर एक पर्चा नही दाखिल किया गया। पर्चा लेने व जमा करने का कार्य गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार प्रत्याशियों अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, सुधाकर मिश्र एडवोकेट, अंशुमान सिंह एडवोकेट एवम् श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट तथा मु सलीम कुरैसी एड तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह एडवोकेट तथा वीरेंद्र कुमार राव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। जिसकी वजह से अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने के आसार हैं। इसके अलावा 12 कार्यकारिणी सदस्य समेत 20 पदाधिकारी अकेला पर्चा दाखिल करने की वजह से निर्विरोध चुने जाएंगे। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर अतुल प्रताप सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो पद पर संजय कुमार गोयल एडवोकेट तथा गंगेश्वर प्रसाद सिंह एडवोकेट , उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो पद पर अनिल कुमार एडवोकेट तथा हरिद्वार एडवोकेट, सचिव प्रशासन के लिए द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, सचिव प्रकाशन के लिए अनुपम सिंह एडवोकेट तथा सचिव पुस्तकालय के लिए संतोष कुमार पांडेय एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है शामिल हैं। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर हरी प्रसाद यादव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट,विजय बहादुर सिंह एडवोकेट तथा सरिता गिरी एडवोकेट व कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे संदीप कुमार एडवोकेट, अनूप कुमार शुक्ल एडवोकेट, रियाजुद्दीन एडवोकेट, सुमन एडवोकेट तथा संजय कुमार एडवोकेट तथा राम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है। ये सभी लोग निर्विरोध हो जाएंगे। सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अतीश कुमार सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया था, लेकिन उन्होंने पर्चा जमा नहीं किया। जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी को तथा वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एवं नामांकन प्रपत्र वापसी तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा। इसी क्रम में मतदाता सूची का वितरण 13 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट, सुरेश सिंह एडवोकेट व प्रदीप कुमार एडवोकेट ने चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र
Download App