सोनभद्र

कर्री विद्यालय में छः दिवसीय शीतकालीन शिविर का आयोजन सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय कर्री दुद्धी सोनभद्र में छः दिवसीय शीतकालीन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के समस्त विद्यर्थियों, शिक्षक गण, अभिभवक एवं ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। छः दिवसीय शीतकालीन शिविर में प्राथमिक विद्यालय कर्री एवं अन्य विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। यह शिविर 4 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक प्राथमिक विद्यालय कर्री में आयोजित किया गया। बुधवार को इसके समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन श्री कमलेश मोहन शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल निकाल कर स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रमेश कुमार ने अपने उदबोधन में बताया कि आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी श्री महेंद्र मौर्या सर के प्रोत्साहन स्वरूप इस छः दिवसीय शिविर में बच्चों को आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, योगाभ्यास, कला एवं शिल्प, संगीत के साथ साथ जीवन कौशल में वृद्धि का प्रशिक्षण दिया गया। आदरणीय दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस शीतकालीन शिविर की खुले मन से प्रशंसा की और बताया कि यह मुख्य विकाश अधिकारी की शानदार पहल है। साथ ही प्रधानाध्यापक डॉ रमेश कुमार की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। ग्राम प्रधान श्री त्रिभुवन यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कर्री एक निपुण विद्यालय है और शीतकालीन शिविर एक सराहनीय प्रयास है। प्रधानाध्यापक ने शिविर के सफल संचालन में स्टॉफ श्री नित्यानंद ,रामकली एवं रसोईयां की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्राम प्रधान श्री त्रिभुवन यादव एवं SMC अध्यक्ष श्री बेचू सिंह द्वारा शिविर के सफल संचालन में हर संभव सहयोग प्रदान किया गया है। डॉ रमेश कुमार द्वारा उपस्थित दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कमलेश मोहन, ग्राम प्रधान श्री त्रिभुवन यादव कर्री, SMC अध्यक्ष श्री बेचू सिंह, छात्र – छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावकों में श्री रामचन्द्र, रामप्रसाद, राम लखन,सुखलाल, सुकवरिया देवी, हिरमतिया देवी,छठन पाल, नरेंद्र पाल, अक्षय लाल, हीरा सिंह, विकाश दुबे,ज्ञान चंद ,रमेश कुमार,लालमन एवं करताज की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार