सोनभद्र

डीबीए चुनाव: अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्र समेत दो प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल

विभिन्न पदों के लिए दो दिन में 17 लोगों ने लिया पर्चा
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2023 – 24 के लिए दूसरे दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्र एडवोकेट समेत दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि विभिन्न पदों के लिए दो दिनों में 17 लोगों ने पर्चा लिया है। पर्चा लेने व जमा करने का कार्य गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्र एडवोकेट, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट एवम् अंशुमान सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया, जबकि सुधाकर मिश्र व अशोक कुमार कनौजिया ने अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट तथा मु सलीम कुरैसी एड तथा कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर हरी प्रसाद यादव एडवोकेट व कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे रियाजुद्दीन एडवोकेट, सुमन एडवोकेट तथा संजय कुमार एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए अंशुमान सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद के लिए अतीश कुमार सिंह एडवोकेट, कमलेश कुमार सिंह एडवोकेट एवम् वीरेंद्र कुमार राव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर संजय कुमार गोयल एवम् उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे अनिल कुमार एडवोकेट ने पर्चा लिया। इस प्रकार से दो दिन में कुल 17 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा लिया है। नामांकन पत्रों की बिक्री एवम् पर्चा जमा 10 जनवरी तक होगा। वही जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी तथा वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एवं नामांकन प्रपत्र वापसी तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को इसी क्रम में मतदाता सूची का वितरण 13 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट, सुरेश सिंह एडवोकेट व प्रदीप कुमार एडवोकेट ने चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया। इस दौरान गहमगहामी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पेड़ से लटकती मिली विधवा महिला की शव आत्महत्या की आशंका कोन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी इंडिया की जीत पर नगवा में लोगों ने खुशी मनाया
Download App