सोनभद्र

रेल रोको संघर्ष समिति की हुई बैठक 10 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से होगा आंदोलन

(सुमन गुप्ता)

विंढमगंज, सोनभद्र। रेलवे स्टेशन पर आगामी बुधवार को ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज संघर्ष समिति विंढमगंज के तत्वावधान में दर्जनों ग्रामीणों ने राम लीलाफड के प्रांगण में बैठक किया गया।बैठक में रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि हम ग्रामीणों का ट्रेन ठहराव आंदोलन का प्रस्तावित कार्यक्रम में कुछ संशोधन किया गया है। रेलवे के अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साथ बैठक के बाद आंदोलन में कुछ परिवर्तन किया गया है 10 जनवरी को चार दर्जन से अधिक गांव के लोग का जमावड़ा विंढमगंज में होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक पर जाम नहीं लगाने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की। जिस पर ग्रामीणों ने रेल सेवा बाधित नहीं करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने और शांतिपूर्ण तरीके से गांधीवादी तरीके से से धरना प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया गया। विंढमगज स्टेशन पर पटना सिंगरौली एक्सप्रेस, का ठहराव नहीं
हो रहा है , कोरोना वायरस के पहले ट्रेनें विंढमगंज में रुकती थी और रांची चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ठहराव की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन और रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। और लगातार आंदोलनकारी से वार्ता कर आंदोलन न करने की अपील कर रहे हैं। वही व्यापार मंडल विंढमगंज ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए विंढमगंज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App