सोनभद्र

पति की मौत के सात साल बाद महिला को मिला न्याय

स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर भारतीय जीवन बीमा निगम ने 35427 रूपये का चेक दिया

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ सुलह समझौता

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने मंगलवार को सुलह समझौता के आधार पर भारतीय जीवन बीमा निगम से वादिनी रेहाना परवीन को 35427 रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया। पति की मौत के सात साल बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली।
बता दें कि चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला बाजार निवासिनी वादिनी रेहाना परवीन पत्नी स्वर्गीय नूरुद्दीन के पति की मृत्यु 7 जून 2017 में बीमारी की वजह से हो जाने के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम बीमित राशि को देने में आना-कानी कर रही थी। इस वजह से रेहाना परवीन ने अधिवक्ता अनवर राईन के माध्यम से 23 सितंबर 2021 को स्थाई लोक अदालत में मुकदमा दायर किया था। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए वादी रेहाना परवीन को स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा 35427 रूपये का चेक दिया गया। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिवक्ता डीपी सिंह, अधिवक्ता अनवर राईन, सोबी बानो आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार