सोनभद्र

सुमित सोनी को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र में हर्ष

* जिला मुख्यालय से लौटते ही नगर में हुआ भव्य अभिनंदन

दुद्धी, सोनभद्र। “मैं कतरा होके भी समंदर से जंग करता हुँ, मुझे बचाना समंदर की जिम्मेदारी है, दुआ करना कि सलामत रहे मेरी हिम्मत, ये इक चराग कई आंधियों पर भारी है” शायर की यह पंक्तियां युवा भाजपा नेता, क्रिकेट खेल से जुड़े और बहुत ही कम समय में राजनीति की बुलंदियों पर पहुंचने वाले नगर के सुमित सोनी पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा के कर्मठ नेता सुमित सोनी को भाजपा के जिला नेतृत्व द्वारा दुद्धी मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सोमवार को उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। देर शाम जिला मुख्यालय से लौटे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने सर्वप्रथम श्री संकट मोचन मंदिर पर मत्था टेक, आशीर्वाद लिया। उसके बाद तहसील तिराहे पर जोरदार आतिशबाजी के बीच फूलमाला से अभिनंदन किया गया। समर्थकों एवं शुभचिंतकों के जोशीले उदघोष सुमित सोनी जिंदाबाद- भाजपा जिंदाबाद के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व गुलदस्ता भेंट करते हुए फूल माला से लाद दिया। इस दौरान जमकर मिष्ठान का भी वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, पंकज कुमार, सूरजदेव सेठ, रूपेश जौहरी, पीयूष कसेरा, गौरव सोनी, धनंजय कुमार, कृष्ण कुमार, विष्णुकांत तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई
Download App