सोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कार्यकारिणी किया भंग

इल्डर कमेटी गठित, प्रेमचंद यादव बने चेयरमैन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को गति देते हुए, सोमवार को सम्पन्न हुई आमसभा की बैठक में अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।
इसके पूर्व अध्यक्ष श्री जौहरी एवं सचिव दिनेश कुमार ने सदन में पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कार्यकारिणी द्वारा बार व जनहित में नये कोर्ट की स्थापना समेत अन्य विन्दुओं पर किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष ने सदन का आभार जताते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों के सहयोग से वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना सफलतम कार्यकाल पूरा किया।
अंत में अध्यक्ष श्री जौहरी ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से इल्डर कमेटी गठित की गई। जिसमें चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव को दी गयी। जबकि सदस्य के रूप में विद्यापति, यमुना राम कनौजिया, रविन्द्र कुमार व राकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गयी। नवगठित इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री यादव ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराने का आश्वासन सदन में दिया। इस मौके पर सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App