सोनभद्र

किसानों के खेत में राख गिराने जाने पर जताई चिंता,

पन्ना जिले के किसानों ने सिंगरौली परिक्षेत्र में जाना प्रदूषण का प्रभाव

म्योरपुर ब्लॉक के गंभीरपुर,पिपरी सोनवानी, गाढ़ा अनपरा का किया दौरा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपर स्थानीय ब्लॉक के फ्लोराइड प्रभावित गंभीरपुर,प्रदूषण प्रभावित लभरी गाढ़ा , बेलवादह, पिपरी सोनवानी अनपरा,गावो का एम पी के पन्ना जिले से आए किसानों ने रविवार को स्थलीय अध्ययन किया और किसानों तथा आम जन से मिल कर प्रदूषण से हो रहे खेती और मनुष्य के स्वास्थ्य संबधी जानकारी ली।किसानों ने लभरी गाढ़ा में केमिकल्स फैक्ट्री से निकलने वाले क्लोरीन गैस से पांच तंत्र और सांस लेने में परेशानी की बात जान कर हैरानी जातयी ।वही पिपरी सोनवानी में जगह जगह पाइप लीक होकर खेतों में गिरे राख देख कर हैरानी जताई और कहा कि किसानों का खेत बर्बाद हो रहा है ।और यहां का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मौन है यह चिंता का विषय है।किसानों ने स्थानीय रहवासियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और बताया कि औधौगिक प्रदूषण के चपेट में आकर खेती और स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे है।यह चिंता का विषय है।कृषि विशेषज्ञ शिव सरन सिंह ने किसानों को सिंगरौली परिक्षेत्र में उधोगों की जानकारी दी और बताया की एक ही क्षेत्र में ज्यादा उधोग से हवा पानी मिट्टी सब कुछ प्रभावित हो रहा है।एनजीटी के आदेश के बाद बदलाव आ रहा है लेकिन प्रदूषण पर रोक लगे इसको लेकर जिमेदार संवेदनशील नही है।किसानों की टीम सिंगरौली में भी प्रदूषण की स्थिति देखी और गोशाला प्रबंधन की जानकारी ली।टीम में विनोद,रानी,सुनीता,समेत 28 लोग शामिल रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार