सोनभद्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा एवं जाबर गांव में वृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नरेश पासवान ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाएं गांव के हर गरीब तक पहुँचाई जा रही है। गई। भाजपा कार्यकर्ता गांव में घर घर पहुँच कर लाभकारी योजनाओं को जानकारी दे रहे हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास आज डबल इंजन की सरकार जन जन तक लाभ पहुँचा रही है। किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधे खाते में भेजी जा रही है। हर घर नल जल जीवन मिशन से पानी की समस्या को दूर किया गया है। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाई।
ग्राम प्रधान सुभाष कुमार एवं अंजना देवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का काम किया है। आज भी गांव में लोग पिछड़े हुए हैं। गांव के सभी छूटे हुए लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे ताकि उचित लाभ ले सकें। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सचिव राघवेंद्र सिंह ने सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनौरा व जाबर ग्राम प्रधान ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष सुमित सोनी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश शर्मा, पडडू जी, अभिनय जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, उपासना मिश्रा, रेशमी जी, मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान