सोनभद्र

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में बीती रात लगभग 10:00 बजे ग्राम पंचायत निवासी बुटन खरवार उम्र लगभग 44 वर्ष पुत्र बिरझन खरवार की मौत पास से ही गुजरने वाली रेल लाइन पर पलामू एक्सप्रेस से टकराकर हो गई, सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किन्शु सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पंचनामा के पश्चात अंतपरीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रात्रि में ही भेजा ।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत में सुखडा बांध की ओर जाने वाली रास्ते पर रेलवे ट्रैक के अंदर ग्राउंड मार्ग से कुछ ही दूरी पर ग्राम पंचायत निवासी बुटन खरवार की मौत पलामू एक्सप्रेस से टकरा जाने के कारण हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त मृतक बाहर कमा कर अपनी पत्नी व 4 बच्चों का भरण पोषण किया करता था, बीते एक सप्ताह पूर्व ही बाहर से मेहनत मजदूरी करके वापस घर आया था। 1 जनवरी को पूरा परिवार हंसी खुशी के साथ था। बीती रात न जाने किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर आया और पलामू एक्सप्रेस से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजन रोने, चीखने लगे। वही सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने रात्रि को ही लगभग 10:30 बजे शव को प्रधान प्रतिनिधि के मौजूदगी में पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दि भेजा, प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि रेलवे स्टेशन से मेमो आ रहा है तथा परिजनों के द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा है प्रार्थना पत्र मिलते ही त्वरित कानूनी कार्रवाई आवश्यक की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App