सोनभद्र

दुर्गापुर बंगाल ने चंदौली को 71 रनों से हराकर किया क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मैच

मैन ऑफ द मैच दुर्गापुर के सिद्धांत किए गए घोषित

शुक्रवार को मेजबान टाउन क्लब बी भिड़ेगी प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज से

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मैच में वृहस्पतिवार को वोटेक्स दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की टीम चंदौली को 71 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल ने बताया कि मैच का टॉस चंदौली के कप्तान चिरंजीवी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दुर्गापुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। जिसमें उद्घाटन बल्लेबाज सिद्धांत ने 4 चौके व 6 छक्कों की मदद से 65 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज आकाश ने एक छक्का और चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए। मध्यमक्रम बल्लेबाज अंकित ने भी तीन छक्का और दो चौके लगाते हुए 30 रन बटोरे।चंदौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने अपने चार ओवरों की में 32 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा आलोक व लकी ने दो-दो विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी चंदौली की टीम 18.5 ओवर में ही मात्र 121 रन बनाते बनाते ऑल आउट हो गई। जिसमें अंकुर यादव ने 2 छक्का 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। करन गिल ने 18, राहुल यादव ने 16 व कप्तान चिरंजीवी ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुर्गापुर के खिलाड़ियों में सिद्धांत ने अपने दो ओवरों में चार रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। आकाश व अंकित को भी दो-दो विकेट मिला। इस प्रकार वर्टेक्स दुर्गापुर ने चंदौली को 71 रनों के भारी अंतराल से हराकर क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। बैटिंग करते हुए 65 रन व बालिंग में 3 विकेट अर्जित करने वाले दुर्गापुर के खिलाड़ी सिद्धान्त को मैन आफ द मैच घोषित कर चैयरमैन कमलेश मोहन के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मैच के अंपायर अंकुर बच्चन व रितेश थे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी व सुनील जायसवाल ने किया। स्कोर की भूमिका अयाज व अयान ने निभाई। शुक्रवार को टाउन क्लब बी की टीम प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज से अपना पहला मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार
Download App