सोनभद्र

चिकित्सकों ने लगाई नेत्र परीक्षण शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

विंढमगंज, सोनभद्र। (सुमन गुप्ता) विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह में स्थित कल्याण मंडप पर आज गायत्री परिवार के नेतृत्व में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट सतना मध्य प्रदेश से आए हुए पांच सदस्य डॉक्टर की टीम ने नेत्र परीक्षण शिविर लगाया, जिसमें 300 आंख के मरीज ने रजिस्ट्रेशन कराया, जांच के उपरांत 80 ग्रामीण को आंख में मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जिसमें मात्र 36 लोग ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने जाने के लिए तैयार हुए, जिन्हें ट्रस्ट की गाड़ी के द्वारा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। मौके पर गायत्री परिवार के परिजन हुलास राम यादव व रामदास कुशवाह ने बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट से आपसी वार्तालाप के पश्चात ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण के आंखों का परीक्षण, नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है आज तीसरा कैंप लगा है जिसमें गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा गांव-गांव में असहाय, गरीब, ग्रामीणों को जागरूक करके नेत्र परीक्षण शिविर में लाकर उनके आंखों का चेकअप कराया गया है। नेत्र परीक्षण करने आए पांच सदस्य डॉक्टर की टीम में डॉक्टर संतोष यादव, डॉक्टर सुशील मिश्रा, डॉक्टर दयाराम सिंह, डॉक्टर लवकुश यादव मौजूद थे। नेत्र प्रशिक्षण शिविर में आए हुए सैकड़ो ग्रामीण जनता को सुविधाजनक परीक्षण करने में गायत्री परिवार के परिजन उमेश जायसवाल, राजेश केसरी, जीदन लाल, ओम प्रकाश यादव, प्रेमचंद कुशवाहा, रघुवर प्रसाद केसरी, प्रभात यादव, राम प्रकाश यादव ने अहम सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App