सोनभद्र

डीबीए चुनाव: हीरालाल पटेल मुख्य निर्वाचन अधिकारी व पवन कुमार सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

– वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार जालान एल्डर कमेटी अध्यक्ष नियुक्त

– 8 से 10 जनवरी तक मिलेगा पर्चा और प्रत्याशी कर सकेंगे पर्चा दाखिला

– 18 जनवरी को होगा मतदान, 19 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की होगी घोषणा

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के कार्यकारिणी की बैठक वृहस्पतिवार को कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में हुई। सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी का गठन हुआ, जिसमें सबसे वरिष्ठ एडवोकेट अशोक कुमार जालान को अध्यक्ष, राजनाथ सिंह, राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह व विश्राम सिंह एडवोकेट को सदस्य नामित किया गया। इसके बाद वर्ष 2023- 2024 के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचक मंडल का गठन किया गया। जिसमें हीरालाल एडवोकेट को मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा पवन कुमार सिंह एडवोकेट और सुरेश सिंह एडवोकेट को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पास हुआ कि चुनाव 8 जनवरी 2024 से 19 जनवरी 2024 तक के बीच कराया जाए। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच पर्चा मिलेगा और प्रत्याशी पर्चा दाखिल भी करेंगे। 11 जनवरी को नामांकन सूची का प्रकाशन, आपत्ति, जांच और आपत्ति निस्तारण होगा। 12 जनवरी को वैध नामांकन सूची का प्रकाशन,पर्चा वापसी और अंतिम वैध नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। 13 जनवरी को मतदाता सूची का वितरण, 17 जनवरी को टेंडर मतदान, 18 जनवरी को मतदान और 19 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा और एल्डर कमेटी के समक्ष शपथ दिलाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एडवोकेट तथा संचालन महामंत्री वीपी सिंह ने किया।
बैठक में अशोक कुमार जालान एडवोकेट, राजबहादुर सिंह एड, अतुल प्रताप पटेल एड, पवन कुमार सिंह एड, महेन्द्र प्रताप सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड, राजेश यादव एड, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा एड, अभिषेक सिंह एड, प्रदीप कुमार एड , अनिल कुमार सिंह एड, मनोज जायसवाल एड, नवीन पांडेय एड, सुरेश सिंह एडवोकेट , सन्तोष कुमार एड आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार
Download App