सोनभद्र

जन कल्याण शिविर में उमड़ी ग्रामीण महिला-पुरुषों की भीड़

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के बघाडू गांव स्थित लल्लन प्रसाद शिक्षण संस्था परिसर में गुरूवार को समाज कल्याण विभाग ने जन कल्याण शिविर लगाकर ग्रामीणों को उन्हें दी जाने वाली जन सुविधाओं एवं लाभों के बारे में जानकारी ली| समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव व कार्यक्रम संयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य जुबेर आलम की देख रेख में संपन्न हुई शिविर में भारी संख्या ग्रामीण पहुंच कर वृद्धा,विधवा,दिव्यांग समेत अन्य जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ लिया| इस मौके पर विकलांग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ व जानकारी दिया गया। कार्यक्रम संयोजक जुबेर आलम ने बताया कि इस आदिवासी पिछले क्षेत्र में किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विकलांग व दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र, कृषि विभाग सहित आम जन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों लोग आकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिए। शिविर में प्रधान अब्दुल्ला, डॉ संजय, डॉ गौरव, डॉ दिलीप, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरि संबंधित विभाग के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान