सोनभद्र

47 रनों से ओबरा को हरा दुर्गापुर बंगाल की टीम अगले चक्र में

(फोटो कैप्शन-मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय)

अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवां मैच

दुर्गापुर के हरफनमौला खिलाड़ी मंटू बने मैन ऑफ द मैच

(फोटो कैप्शन-मैच का आनंद लेते मीडियाकर्मी)

बुधवार को रेलवे आद्रा पश्चिम बंगाल की टीम भिड़ेगी भदोही से

दुद्धी, सोनभद्र। हरफनमौला खिलाड़ी मंटू सिंह की ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत दुर्गापुर बंगाल की टीम 47 रनों से ओबरा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। मैच की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस ओबरा के कप्तान सूर्य प्रकाश ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दुर्गापुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने 6 विकेट होकर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। शुभम ने दो छक्का और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंकित ने छह छक्कों और दो चौके की मदद से 49, विश्वजीत ने दो छक्के और तीन चौकों की मदद से 30, अमित वर्मा ने तीन छक्का और दो चौका की मदद से 28 व मंटू सिंह ने 2 छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए ओबरा के अमृत मौर्या ने 3, कप्तान सूर्यप्रकाश ने 2 तथा शनि यादव ने एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी ओबरा की टीम 17.1 ओवर में 185 रन बनाते-बनाते ऑल आउट हो गई। ओबरा के बल्लेबाजों में ललित मिश्रा ने तीन छक्का नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली। अमित मौर्य ने चार छक्का और दो चौकों की मदद से 45, आकाश ने दो छक्का और एक चौके की मदद से 16 तथा सूर्या ने 14 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए दुर्गापुर के खिलाड़ी मंटू सिंह ने अपने निर्धारित चार ओवरों के कोटे में 26 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा आकाश राजपूत ने भी चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। अमित वर्मा को दो व मारकंडे को एक विकेट मिला। नाबाद 19 रन व तीन विकेट लेने वाले को दुर्गापुर के मंटू सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय व भाजयुमो काशी प्रान्त के सोशल मीडिया प्रभारी नीरज अग्रहरि द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर रजत राज व अंकुर बच्चन रहे। कमेंट्री मु.शमीम अंसारी, सलीम खान व सुनील जायसवाल ने किया। स्कोरर अयाज व अयान रहे। बुधवार को रेलवे आद्रा पश्चिम बंगाल व भदोही के बीच होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार