सोनभद्र

सलैयाडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) सलैयाडीह के पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन परिसर में आयोजन किया गया। आयोजन इस मौके पर एल ई डी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्‍न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी। मौके पर मौजूद दुद्धि ब्लॉक प्रमुख रंजन चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहर क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना बनायी गयी है, इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ है। इस दौरान विभिन्‍न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को जनमानस॒ ने देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन राजकमल यादव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सीमा सिंह, शेषमणी चौबे, एडवोकेट रमेशचंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, संजय गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिष मधेशिया, सिक्रेटी ,कृषि विभाग के अरूण सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य सीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार