सोनभद्र

रांची जा रहे 80 लाख के शराब के साथ 2 तस्कर को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) रांची जा रहे 80 लाख के शराब के साथ 2 तस्कर को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोपन पुलिस व आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता, 02 नफर अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार व कब्जे से 01 अदद ट्रक में लोड 690 पेटी में कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, शराब की अनुमानित कीमत 80 लाख रूपये व एक अदद कूट रचित नम्बर प्लेट व 03 अदद मोबाइल फोन व फर्जी बिल्टी व नगद 2400/ बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 02.01.2024 को समय प्रातः 05.35 बजे धरातलीय अभिसूचना पर वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान बग्घानाला के पास एक ट्रक वाहन संख्या- RJ14CC3975 से McDowells No1 व Officers Choice BLUE कम्पनी की कुल 690 पेटी मे कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब( अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये) के साथ 02 नफर अभियुक्त क्रमशः 1. बलविन्दर कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी छोटा अराई थाना सदर किला चौक जिला पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग 24 वर्ष 2. सूरज कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी छोटा अराई, देवीगढ़ रोड़ थाना सदर किला चौक जिला पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग- 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 03/2023 धारा- 60/63 आबकारी अधिनियम व 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि इस ट्रक वाहन संख्या RJ14CC3975 पर मुर्गी का चारा लदा हुआ है जिसके नीचे McDowells No1 व Officers Choice BLUE कम्पनी की कुल 690 पेटिया अवैध शराब की लदी हुई है जिसको हम लोगो को गोल्डी उर्फ राहुल व वाहन स्वामी राजविन्दर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी 2578 स्ट्रीट नं0 5 ताजपुर रोड़ किशोर नगर लुधियाना (पंजाब)द्वारा बताये गये स्थान झारखण्ड के राची शहर तक पहुँचाना है जहाँ पर शराब को दुगने दामों पर मार्केट में बेचा जाता है जिससे अर्जित धन को आपस में बाट लेते है । इससे पहले भी हम लोग कई बार ऐसा कर चुके है हम लोग मुर्गी के चारे में अवैध अग्रेजी शराब की पेटिया चारे के नीचे छिपाकर ले जाते है । वाहन के बारे में पूछने पर बताया की इस वाहन का असली नम्बर RJ14CC3975 नहीं है यह फर्जी नम्ब प्लेट है इस गाड़ी का असली नम्बर RJ14GC3975 है ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.बलविन्दर कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी छोटा अराई थाना सदर किला चौक जिला पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग- 24 वर्ष ।
2.सूरज कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी छोटा अराई, देवीगढ़ रोड़ थाना सदर किला चौक जिला पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग- 24 वर्ष।

फरार आरोपी का विवरण
1.राजविन्दर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी 2578 स्ट्रीट नं0 5 ताजपुर रोड़ किशोर नगर लुधियाना (पंजाब) (वाहन स्वामी)
2.गोल्डी उर्फ राहुल पुत्र व पता अज्ञात ।

बरामदगी का विवरण
1.690 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रूपये
2.एक ट्रक वाहन संख्या- RJ14GC3975
3.कूट रचित नम्बर प्लेट- RJ14CC3975
4.03 अदद मोबाइल फोन
5.कूट रचित बिल्टी
6.नगद 2400/- रूपया

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक आबकारी रोहित कुमार, जनपद सोनभद्र ।
3. व0उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0 परमानन्द यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 अतुल सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
7. का0 सुनील कुमार, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र ।
8. का0 संदीप कुमार पाल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
9. आबकारी सिपाही विपिन कुमार यादव, जनपद सोनभद्र ।

*इस सरहानीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रुपया 10,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।*

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App