सोनभद्र

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-पूजित अक्षत वितरण अभियान हेतु कार्यालय का हुआ शुभारंभ, घर-घर जाएंगे रामभक्त

ओबरा(नीरज)- नगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में मंगलवार को पूजित अक्षत वितरण कार्यालय का शुभारंभ किया गया।एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट घर-घर पूजित अक्षत वितरण का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित तमाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।सभी कार्यकर्ताओं को अयोध्या राम मंदिर में पूजित अक्षत, पत्रक व राम मंदिर का चित्र उपलब्ध कराया गया है जिसे सभी हिंदुओं के घर-घर जाकर बांटना है।

पूजित अक्षत वितरण अभियान के बारे में जानकारी देत हुए आरएसएस नगर कार्यवाहक मृदुल सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से हमारे कार्यकर्ता देश के हर गांव व शहर की कॉलोनी में जाकर ‘अक्षत’ बांटने के साथ लोगों से आग्रह करेंगें रहे कि वे अपने पड़ोस के मंदिरों में इकट्ठा हों और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सहभागी बनें।आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आरती की जाएगी। उद्घाटन समारोह के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सूर्याअस्त होने के बाद सभी देशवासी अपने-अपने में दीप जलाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएं। गौरतलब है कि इसके पूर्व अयोध्य में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से यही आग्रह किया था।प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों से अपील की थी कि आप सभी लोग 22 जनवरी को अयोध्या न आये। सभी लोग अपने आसपास के धार्मिक स्थलों पर एकत्रित हों और वहीं से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समरोह में सहभागिता करें। साथ ही शाम को रामज्योति का पूजन कर घर में उत्सव स्वरूप दीए जलाएं।इस अवसर पर प्रमोद त्रिपाठी,विमल सिंह,जिला प्रचारक रेनुकूट मनीष जी,देव प्रकाश मौर्या,विशाल गुप्ता,नीरज भाटिया,राजीव वैश्य,संदीप सिंह,विपुल शुक्ला, सौरभ सिंह,अमित गुप्ता,संजय सिंह चंदेल,सुशील कुशवाहा, पवन मिश्रा, विवेक मालवीय,अभिषेक अग्रहरि,संजय सिंह,गीतांजलि चौबे,उषा शर्मा सहित सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।कार्यालय शुभारंभ से पूर्व विधि विधान से आरती पूजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन मृदुल सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी
Download App