सोनभद्र

धरती डोलवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के धरतीडोलवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन परिसर में आयोजन किया गया। आयोजन इस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्‍न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी,साथ ही धरतीडोलवा कम्पोजिट विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ। उपस्थित लोगो ने सरहाना की इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नरेश पासवान पुर्व अनु०जाति वह अनु०जन जाति उ० प्र० आयोग उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहर क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना बनायी गयी है, इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ है। इस दौरान विभिन्‍न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को जनमानस॒ ने देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस मौके पर नोडल अधिकारी रविदत्त मिश्रा, शेषमणी चौबे, एडवोकेट रमेशचंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिष मधेशिया, सिक्रेटी ,कृषि विभाग के अरूण सिंह,राजबली यादव अवधेश कुमार ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता, रौशनी, धनवेश्वरी, संगीता गुप्ता, रेणु देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Download App