सोनभद्र

रिहंद स्टेशन के लिए वर्ष 2023 उपलब्धियों से भरा रहा – श्री पंकज मेदीरत्ता

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) । एनटीपीसी रिहंद परियोजना के प्लांट परिसर में नए वर्ष 2024 का अभिनंदन केक काट कर किया गया । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (रिहंद) श्री पंकज मेदीरत्ता ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि हमारे रिहंद स्टेशन के लिए वर्ष 2023 उपलब्धियों से भरा रहा । उन्होने उपस्थित लोगों के समक्ष रिहंद स्टेशन की उपलब्धियों को भी गिनवाया। श्री मेदीरत्ता ने ये भी कहा कि सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और सहयोगी संस्थाओं एवं उनके परिजनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सहयोग से ही एनटीपीसी रिहंद उत्तर प्रदेश का विशालतम विद्युत संयंत्र बन सका है। उन्होने उपास्थित सभी लोगों से अनुरोध किया कि “संयंत्र क्षेत्र में काम के दौरान सभी लोग अपनी तथा अपने साथी कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें तथा एनटीपीसी रिहंद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएँ, साथ ही पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति सतत जागरूक रहते हुए भावी पीढ़ी के सपनों को साकार करें “। तत्पश्चात उपस्थित सभी संविदाकर्मियों द्वारा भी नए वर्ष का शुभारंभ केक काटकर किया । इसी कड़ी में प्रसाशनिक भवन, रसायन विभाग के साथ अन्य विभागों में विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा भी केक काटकर नए वर्ष का जश्न मनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री संजय असाटी, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री देबदत्ता सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री राजेश नारायण सिन्हा, महाप्रबंधक (एडीएम) श्री सुधांशु शेखर प्रधान, सीएमओ डॉ. मोनिषा कुलश्रेष्ठा, विभागाध्यक्षगण, विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी तादात में स्टेशन के अन्य कर्मचारीगण एवं संविदाकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार