सोनभद्र

चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी धारा 82 सी आर पीसी की कार्रवाई

चोपन /सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा)।

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 100/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 420, 120बी भादवि व 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण तरुण तिवारी पुत्र ब्रह्म प्रकाश तिवारी तथा रोहित तिवारी पुत्र गोपाल तिवारी उर्फ शिव प्रकाश समस्त निवासीगण ग्राम बैदौली कला भटौली थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी ।
अवगत कराना है कि वांछित अभियुक्त उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहे हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं जिसपर नियमानुसार माननीय न्यायालय द्वारा धारा- 82 सीआरपीसी का आदेश (उद्घोषणा आदेश) प्राप्त किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्तगण नियत समय तक मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन, का0 रंजीत सरोज मौजूद रहें ।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार