सोनभद्र

जिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दुद्धी की वंदना बनी स्ट्रांग वूमेन, यशवंत बने स्ट्रांग मैन

जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता महिला/ पुरुष आजमाया दांव

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर में रविवार को जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा करने पहुंचे महिला/ पुरुष बॉडी बिल्डर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर एसडीम निखिल यादव द्वारा हनुमान जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों में दुद्धी के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया । जिसमें दुद्धी की वंदना कुशवाहा ने 63 किलो भार ग्रुप में सीनियर और मास्टर दोनों में खेल कर डेट लिफ्ट में 110 किलो भार और बेंच प्रेस में 55 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्राप्त किया । सीनियर और मास्टर दोनों में खेलने के कारण वंदना कुशवाहा को चार गोल्ड मेडल 4 सर्टिफिकेट और चार ट्रॉफी मिला इसके साथ ही सभी महिला खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा भार उठाने के कारण स्ट्रांग वूमेन का सर्टिफिकेट गोल्ड मेडल और ट्रॉफी प्राप्त किया पुरुष वर्ग में यशवंत सिंह ने 93 किलो भार ग्रुप में डेट लिफ्ट में 210 किलो और बेंच प्रेस में 150 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्राप्त किया तथा सभी पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा भार उठाने के कारण स्ट्रांग मैन का सर्टिफिकेट गोल्ड मेडल और ट्रॉफी प्राप्त किया। इस प्रकार दुद्धी के शिवाजी फिटनेस जिम के दोनों खिलाड़ियों ने स्ट्रांग मैन और स्ट्रांग वूमेन का ट्रॉफी मेडल सर्टिफिकेट प्राप्त किया ।समीर ने 53 किलो भार ग्रुप में बेंच प्रेस में 70 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल और डेड लिफ्ट में 135 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया । नितिन ने 60 किलो भार ग्रुप में बेंच प्रेस में 72 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल तथा डेट लिफ्ट में 147 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया । अमित ने 65 किलो भार ग्रुप में बेंच प्रेस में 80 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल और डेट लिफ्ट में 150 किलो भार उठाकर ब्रोंज मेडल प्राप्त किया । करन चौधरी ने 66 किलो भार ग्रुप में डेट लिफ्ट में 145 किलो और बेंच प्रेस में 70 किलो भार उठाकर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया । संगीता मसीह ने 76 किलो भार ग्रुप में डेट लिफ्ट में 90 किलो और बेंच प्रेस में 35 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया । संगीता मसीह ओबरा की खिलाड़ी है। वंदना कुशवाहा, यशवंत सिंह, समीर, नितिन, अमित और करन चौधरी ये सभी दुद्धी के शिवाजी फिटनेस जिम के खिलाड़ी हैं जिनके ऑनर मुकेश कुमार हैं तथा ट्रेनर यशवंत सिंह है । इन्हीं दोनों के मेहनत के कारण स्ट्रांग मैन और स्ट्रांग वूमेन का खिताब दुद्धी को मिला तथा इन्हीं दोनों के परिश्रम के कारण सभी खिलाड़ियों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर जयशंकर को रेनुसागर का मिला कमान संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान जाच मे जुटी पुलिस सत्य की जीत आरोप सिद्ध नही हुए विशेष पाक्सो न्यायालय ने रवि कुमार गुप्ता को किया दोषमुक्त स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, बीजपुर बाजार में छापेमारी फर्जी चिकित्सालय सहित पैथोलॉजी सील खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार 3 फरार अनुसुचित जनजाति गरीब महिला ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दो क्षेत्राधिकारी हुये इधर से उधर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध शील हॉस्पिटल में मिला मरीज, एसडीएम ने दो हॉस्पिटल किया सीज कोन क्षेत्र को दो दिनो मे महज चार घंटे मिली बिजली उपभोक्ता परेशान
Download App