सोनभद्र

विंढमगंज क्षेत्र में अवैध बालू का खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा से सटे निरंतर बहने वाली जीवनदायनी कनहर नदी में भुतहीकरम घाट का सीना चिर कर बीती रात्रि लगभग 9:00 बजे से सुबह के 5:00 तक 6 ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी रहा। जबकि वन रेंज के पिपरी डी एफ ओ के निर्देशन पर कई बार उड़ाका दल के माध्यम से कई ट्रैक्टरों को पकड़ कर सिज व वन अधिनियम की धारा के तहत करवाई भी किया गया। इसके बाद भी वन रेंज के बिट के दरोगा, वाचर के मिली भगत से खनन व परिवहन प्रतिदिन धड़ल्ले से देखा जा सकता है।
ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव के कुछ ट्रैक्टर स्वामी शाम के अंधेरा होने के बाद से ही ट्रैक्टरों को लेकर कनहर नदी की ओर जाने लगते हैं पूरी रात ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से हम लोगों का सोना दुश्वार हो गया है रात्रि को ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में अवैध बालू को ट्रैक्टर पर लोड करके तीव्र गति से सकरा रास्ते पर चलते हुए कभी भी देखा जा सकता है वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी से सटे ग्राम पंचायत धोरपा अंतर्गत भुतहीकरम घाट से रोज रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू का खनन व परिवहन करके ट्रैक्टर के स्वामी के द्वारा सरकारी विकास कार्य व निजी कार्यों में प्रति ट्रैक्टर 2500 से लेकर ₹3000 तक में बेचकर मालामाल हो रहे हैं जिसके कारण नदी का स्वरूप बिगड़ चला जा रहा है साथ ही साथ नदी में जलीय जंतुओं का अस्तित्व भी संकट में होता जा रहा है जब अधिकारी का दौरा इन क्षेत्रों में हो तो लोकेशन कर्ता तत्काल सेल फोन के माध्यम से गाड़ी तक खबर कर दे देते है और गाड़ी मौके से हटा लिया जाता है आखिर इतनी बड़ी तादाद पर किसके सह पर अवैध बालु का खनन व परिवहन हो रहा है। वन विभाग के छोटे कर्मी इन बालू खनन करने वालों से मिले रहते हैं जिसके कारण दौरा करने वाले उच्च अधिकारी ट्रैक्टर नहीं पकड़ पाते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार