सोनभद्र

अयोध्या धाम से आई पूजित अक्षत व निमंत्रण झांकी में उमड़ी भीड़

दुद्धी, सोनभद्र। अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के बने भव्य मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में पूजित अक्षत द्वारा क्षेत्रवासियों को निमंत्रण देने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो भक्तों का काफिला चोपन रामलीला मैदान पहुंचा। वहां से अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत का कलश लेकर काफिला दुद्धी पहुंचा। शिव मंदिर लौवा नदी पर कलश के पहुंचते ही इंतजार में खड़े सैकड़ो भक्तों ने जय श्रीराम का जोरदार उदघोष और स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शोभायात्रा नगर की ओर चल पड़ा।
शोभायात्रा में शामिल बजरंग दल, विहिप, आरएसएस, भाजपा के साथ साथ दुर्गा वाहिनी की वीरांगनाओं ने प्रभु श्रीराम के अयोध्या में बने भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण देते नजर आये। इस दौरान संघ के जिला प्रचारक योगेश जी, मनोज मिश्रा, राजन चौधरी, सुरेन्द्र अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, नित्यानंद मिश्रा, मनोज सिंह बबलू, पीयूष अग्रहरि, दिलीप पांडेय, कन्हैयालाल अग्रहरि, डॉ हर्षवर्धन,पवन कुमार, सुमित सोनी, हिमांशु चौरसिया, निरंजन, नीरज जायसवाल, संजीव कुमार, धीरज जायसवाल समेत सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार