सोनभद्र

प्रतिभा सम्मान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को एबीवीपी ने किया सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीते दिनों आयोजित प्रतिभा सम्मान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को रंगारंग कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल,द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वालो को क्रमशः स्कूल बैग व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर अभाविप के प्रांतीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए कहा कि हमे अपने गौरवशाली इतिहास का वर्णन करना चाहिए। भारतीय संस्कार का आज पूरी दुनिया कायल है। वही समारोह के विशिष्ट अतिथि कमलेश मोहन ने सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से समर्पित रहे। इस मौके पर नित्यानन्द मिश्रा,राजेश्वर श्रीवास्तव,नीरज अग्रहरि समेत अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार