सोनभद्र

मुख्य वन संरक्षक ने पौधशालाओं एवं विश्राम गृहों पर चल रहे मरम्मत कार्यो का लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र। मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल ने रविवार को रेनुकूट वन प्रभाग के लगभग सभी पौधशालाओं एवं विश्राम गृहों पर चल रहे मरम्मत कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान वे डाक बंगलो के जीर्णोद्धार में प्रयोग किये जाने वाले समानों की क्वालिटी को भी परखा।
रविवार की शाम करीब चार बजे प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के साथ दुद्धी वन विश्राम गृह पहुंचे चीफ ने यहां चल रहे मरम्मत कार्य को देखा। डीएफओ ने जर्जर किचन एवं अन्य कक्षो के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तहसील मुख्यालय पर स्थित इस डाक बंगले पर अक्सर विशिष्ट अतिथियों का आगमन होता रहता है। ऐसे में इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है। बंगले के जीर्णोद्धार में प्रयोग किये जाने वाले सजावटी एवं अन्य विद्युत उपकरणों की क्वालिटी आदि के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से कहा कि रूटीन कार्यक्रम के तहत यह दौरा है। क्षेत्र के लगभग सभी पौधशालाओं का निरीक्षण करने वाले चीफ ने पौधों के रखरखाव पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि जहां कुछ कमी देखी गई, वहां के फारेस्ट आफिसर्स को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा जंगल की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नही होनी चाहिए। जंगल बचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर रेनुकूट वन प्रभाग से जुड़े लगभग सभी वनाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार