सोनभद्र

एडीशनल एसपी ने किया बीजपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता)

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सोनभद्र त्रिभुवन नारायण त्रिपाठी ने रविवार को बीजपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान थाना परिसर में पुलिस जवानों ने उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी।एडिशनल एसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय अभिलेख, मेष, बैरक,शस्त्रागार,परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए थाने के निरीक्षण के उपरांत कार्य के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए मातहतों से भी मुलाकात कर उनकी समस्या

से रूबरू हुए। प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने अबैध मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने वारंटियों की धर पकड़ तेज करने तथा लंबित मुकदमों में पैरवी तेज कर अपराधियो को सजा दिलाने की पहल करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अजय बिक्रम यादव इंस्पेक्टर क्राइम, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, सुख्खू राम यादव,विनीत सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार