सोनभद्र

खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ होता है-पंकज मेदिरत्ता (मुख्य महाप्रबंधक)

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन एनटीपीसी रिहंदनगर के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज मेदिरत्ता ने फीता काटकर किया। एनसीसी के कमांडर दुर्गा ने अपने कैडेट तनुजा, प्रज्ञा, प्रभाकर आदि के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सलामी देते हुए उनकी आगवानी की। इस अवसर पर युवराज, साहिल यादव, आदित्य यादव आदि ने ड्रम बजाया। इसके साथ हीं विद्यार्थियों ने लयबद्ध गायत्री मंत्र एवं डीएवी गान का गायन किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराने के उपरांत मशाल जलाकर डीएवी बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मयंक गुप्ता एवं आयुष पांडे को प्रदान किया जिन्होंने मशाल के साथ दौड़ते हुए पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद जलेबी रेस एवं सौ मीटर दौड़ के विजेताओं पिहु, अपर्णा, आयुषी, प्रीति, बबिता, रिद्धी, आदित्य, उमेश, एवं ओम बाबू को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज मेदिरत्ता ने अपने संबोधन में बताया कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ होता है। खेल सामूहिक सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ाता है। उन्होंने एनसीसी के कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी से विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा एवं अनुशासन का भाव पैदा होगा तथा सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्ररेणा भी जगेगी। इस अवसर पर विद्यालय के नामित अध्यक्ष महाप्रबंधक श्री आर एन सिन्हा, एजीएम एच आर जाकिर खान, डीजीएम मनोज मनोरंजन, प्रबंधक राम लायक, डीएवी खड़िया की प्राचार्य संध्या पांडे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य लालसा सा आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार