सोनभद्र

कुंभकर्ण 6 माह और मतदाता पांच साल सोते है इनके जागने की जरूरत

देश में मूल्यअधारित ग्राम विकास की जरूरत,

बनवासी सेवा आश्रम में किशोर किशोरी सहजीवन शिविर का दूसरा दिन

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्र महाकक्ष में आयोजित तीन दिवसीय किशोर किशोरी सहजीवन शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को शिविर को संबोधित करते हुए संदर्ध व्यक्ति समाज सेवी श्री मोहन शुक्ल ने कहा कि गांधी के ग्राम स्वराज्य को मूर्त रूप देने के लिए बदलते परिवेश में नई तकनीकी जोड़ते हुए मूल्य आधारित ग्राम विकास की जरूरत है।कृषि प्रधान देश में जब कलम पकड़ने वाले कुदाल और कुदाल पकड़ने वाले भी कलम पकड़ेंगे तो देश संपन्न होगा। आने वाले समय में अन्न्न उत्पादन करने वाला ही राज करेगा और उसका ही महत्व ज्यादा होगा।इसके लिए जैविक उत्पाद के साथ बाजार की मांग बढ़ेगी। गांधी विचारक लेखक संतोष दिवेदी ने कहा कि ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी जब लोकतंत्र के राजा मतलब हम जागेंगे तभी पंचायतें मजबूत होंगी।कहा कि कुंभ करण 6 माह सोता था लेकिन हम लोग एक दिन जग कर पांच साल सो जाते है।अगर हम अपनी दिन चर्या के अनुसार लोक तंत्र के लिए भी जगे रहे तो ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी कहा की कुछ लोग जाग कर भी सोये रहते है।उन्हे उठना पड़ता है। शिविरार्थियो को जैविक खेती ,कंपोस्ट खाद ,बनाने की जानकारी के साथ सिंगरौली का इतिहास की जानकारी शुभा प्रेम द्वारा दिया गया और बताया गया कि ओधौगिक विकास के पहले यह क्षेत्र आत्मनिर्भर था और समाज में भाई चारा के साथ लोग रहते थे ।अब यह क्षेत्र देश को रोशन कर रहा है लेकिन प्रदूषण से जल जंगल,जमीन खराब हुए है मनुष्य का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। मौके पर देव नाथ सिंह,यश्वी पाण्डेय,अमर जीत, प्रेम दयाल,राम जतन शुक्ल,मानमती, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार