सोनभद्र

विंढमगंज के बोम, बघमनवा, पकरी में कनहर नदी में अवैध खनन निर्वाध रूप से जारी

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा, पकरी, ढेवडी, कालिंजर, बरखोरहा से सटे निरंतर बहने वाली जीवनदायनी कनहर नदी से प्रतिदिन रात्रि लगभग 9:00 बजे से सुबह के 5:00 तक दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध बालु का खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी है। वन रेंज के उच्च अधिकारी पिपरी के निर्देशन पर कई बार उड़ाका दल के माध्यम से कई ट्रैक्टरों को पकड़ कर सीज व वन अधिनियम की धारा के तहत करवाई भी किया गया। बावजूद इसके वन रेंज वनकर्मियों की मिली भगत से खनन व परिवहन प्रतिदिन धड़ल्ले से देखा जा सकता है।
विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी से सटे ग्राम पंचायत गोइठा में बहने वाली गोइठा नदी के ढेनढेनिया घाट, पकरी के कनहर घाट, ढेवडी के कनहर घाट, कालिंजर के कनहर घाट व बरखोरहा के कनहर गायघाट से रोज रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू का खनन व परिवहन करके ट्रैक्टर के स्वामी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य व निजी कार्यों में प्रति ट्रैक्टर 2500 से लेकर ₹3000 तक में बेच रहे हैं जिसके कारण नदी का स्वरूप बिगड़ चला जा रहा है साथ ही साथ नदी में जलीय जंतुओं का अस्तित्व भी संकट में होता जा रहा है। बालू खनन कर्ता पूरी रात कई जगहों पर अधिकारियों के लोकेशन लेने के लिए अपने कुछ साथियों को जगह-जगह पर लगाए रखते हैं ताकि अधिकारी का दौरा जब इन क्षेत्रों में हो तो लोकेशन कर्ता तत्काल सेल फोन के माध्यम से गाड़ी तक खबर कर दे और गाड़ी मौके से हटा लिया जाता है आखिर इतनी बड़ी तादाद पर किसके सह पर अवैध बालु का खनन व परिवहन हो रहा है। वही रेंजर इमरान खान ने सेल फोन पर कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए समय-समय पर छापेमारी करके ट्रैक्टर को पड़कर कार्रवाई अवश्य की जाती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार