सोनभद्र

सिंह शावक राम क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आगाज

अनपरा/सोनभद्र विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास को प्रतिबद्ध स्थानीय अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। बताते चलें कि महाविद्यालय अपनी स्थापना से अनवरत महाविद्यालय के संस्थापक स्वनामधन्य बाबा सिंह शावक राम जी को समर्पित त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। आज का खेल कार्यक्रम दो सत्रों मे सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में प्रतियोगिता कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ वाग्देवी सरस्वती, पूज्य संस्थापक, अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के श्रीविग्रहों के धूपदीप माल्योपचार के साथ मुख्य अतिथि डा अजय कुमार सिंह एवं प्राचार्य डा अजय विक्रम सिंह द्वारा गगनचुम्बी गुब्बारे छोड़ कर किया गया, साथ ही पटाखे छोड़ कर हर्ष का प्रदर्शन किया गया, कुलगीत, प्रेरणागीत, राष्ट्रगान और खेल समूहों द्वारा मार्चपास्ट की सलामी ने कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की। मुख्य कार्यक्रम मे सबसे पहले बालक बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर की पृथक-पृथक दौड़ प्रतियोगिताएं, रिले रेस, शाट-पुट, लांग जम्प, हाइ जम्प की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं जिनका प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों एवं समूहों के नाम घोषित किए गये।
कार्यक्रम में खेल परिषद की अध्यक्ष डा प्रीति मौर्या, संयोजक डा देवेन्द्र कुमार लाल सहित खेल परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्राथमिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा अंकुर चौबै एवं डा अभिषेक उपाध्याय सहित राजेश कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र चौहान, अभयशंकर द्विवेदी, रमताराम पाठक, आलोक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अनूप द्विवेदी, उज्वल मिश्रा, नीहारिका सिंह, वन्दना गुप्ता एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति विशेष रही। प्रतियोगिता के प्रथम दिन के कार्यक्रमो के बाद स्थगन अगले दिन, अगले सत्र तक के लिए किया गया।
संचालन डा नीलकण्ठ मिश्र एवं तकनीकी सहयोग श्री उपेन्द्र सिंह ने किया। समस्त कार्यक्रम सर्वश्री डा अजय कुमार सिंह, डा विजय प्रकाश सिंह एवं डा जयशंकर पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर जयशंकर को रेनुसागर का मिला कमान संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान जाच मे जुटी पुलिस सत्य की जीत आरोप सिद्ध नही हुए विशेष पाक्सो न्यायालय ने रवि कुमार गुप्ता को किया दोषमुक्त स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, बीजपुर बाजार में छापेमारी फर्जी चिकित्सालय सहित पैथोलॉजी सील खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार 3 फरार अनुसुचित जनजाति गरीब महिला ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दो क्षेत्राधिकारी हुये इधर से उधर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध शील हॉस्पिटल में मिला मरीज, एसडीएम ने दो हॉस्पिटल किया सीज कोन क्षेत्र को दो दिनो मे महज चार घंटे मिली बिजली उपभोक्ता परेशान
Download App