सोनभद्र

जरूरत मंद गरीबों में कम्बल और वस्त्र वितरण की माँग

बीजपुर, सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता)। भीषण ठंड से निजात के लिए जरूरत मंद और गरीब तबके के लोगों में कम्बल और वस्त्र वितरण की माँग शुरू हो गयी है।ग्राम प्रधान और गाँवों के सम्भ्रांत लोगों का कहना है कि भीषण ठंड में आमआवाम तथा गरीब तबके के जरूरत मंद घरों में दुबके हैं इन्शान सहित पशु पक्षियों को ठंड से बचाव के लिए अभी तक प्रशासन की ओर से कहीं भी आलाव जलाने की ब्यवस्था नही की गयी और नहीं जरूरत मंद गरीबों में कैम्प लगा कर कम्बल और वस्त्र ही वितरण किया गया।बताया जाता है कि पूर्व में एनटीपीसी प्रबन्धन के सीएसआर विभाग से समीपी गाँवों में गरीबों को बराबर कम्बल वितरण किया जाता रहा है। इतना ही नही पुलिसिंग कम्युनिटी के तहत भी हर वर्ष कम्बल और गर्म वस्त्र जरूरत मंद ग्रामीणों तक पहुँचाय जाता था क्षेत्र के तमाम समाजसेवी भी कम्बल वितरण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे लेकिन अब ग्रामीण ठंड से बचाव के लिए वस्त्र और कम्बल की चाहत में आस लगाए बैठे हैं और धीरे धीरे कम्बल वितरण की प्रथा समाप्त होती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है जलावनी लकड़ी के लिए जंगल मे जाने पर वन कर्मी पकड़ लेते हैं जिसके कारण अब जलावनी भी मिलना मुश्किल हो गया है।इसबाबत नायब तहसीलदार दुद्धि ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि कम्बल वितरण हर जगह किया जा रहा है अलाव के लिए पहले से जगह तय है जहाँ वहाँ अलाव भी जलवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार