सोनभद्र

उमंग और उत्साह के साथ हुआ तीन दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम का समापन

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के दीघुल गांव में राजकीय हाईस्कूल और कंपोजिट विद्यालय में संयुक्त रूप से तीन दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि राजन चौधरी रिटायर्ड जिला जज ने कहा कि सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी समझदारी से काम लेना चाहिये। हमेशा निडर होकर जीवन मे संघर्ष करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार प्रजापति प्रादेशिक सहायक संगठन कमिश्नर विंध्याचल मंडल, सुनील कुमार जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सोनभद्र ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए तमाम जानकारी दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा टेंट निर्माण, रंगोली, पुल निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण कन्नौजिया, अमर सिंह, दया शंकर सिंह, रामरक्षा, अर्चना सिंह, शकुंतला, उदय राज, आनंद, संदीप, अमरेंद्र, सुभाष, रंजीत, संगीता यादव, हरिहर प्रसाद यादव रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार