सोनभद्र

नशा मुक्ति को लेकर जागरूक करते हुये दिनेश प्रकाश पांडेय के बोल नशा व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है

शक्तिनगर/सोनभद्र नशा मुक्ति को लेकर जागरूक करते हुये दिनेश प्रकाश पांडेय के बोल नशा व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। पुलिस विभाग की ओर से नशा मुक्त शक्तिनगर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्म कुमारी के तरफ से चिल्काटाड मे किया गया। इस कार्यक्रम मे शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने भाग लिया। स्कूली बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है।

उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाना है। यदि आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जाए, तो इसका सार्थक परिणाम आ सकता है। बच्चों को नशे से शारीरिक नुकसान, गलत संगति व दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। उन्होने बताया कि हर बच्चे के परिवार का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चे को समय समय पर काउंसलिंग करते रहे और बच्चों की बदलती आदतों का ध्यान रखें। उन्होने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले अपराधों के संबंध में भी अवगत कराया और नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित भी किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार