सोनभद्र

आदिवासी अपने हक-हकूक के लिए सही अगुआ का करें चुनाव-विजय सिंह गोंड

बभनी में पूर्व विधायक स्व.घमड़ी सिंह खरवार के प्रतिमा का अनावरण

बभनी, सोनभद्र। आदिवासियों के अगुआ व पूर्व विधायक स्व. घमड़ी सिंह खरवार के प्रतिमा का अनावरण बुधवार को बभनी के डगडउवा टोला में पूर्व मंत्री/विधायक विजय सिंह गोंड द्वारा विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आदिवासियों को उनके हक और अधिकार के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने कहा कि आदिवासियो का जमीन सरकार भी नही ले सकती है। हमारे आदिवासियो भाईयो को इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए उनका सब धन जायदाद लुटा जा रहा है। इसको संरक्षित करने की जरुरत है। आप अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आप सही आदमी का चुनाव नही कर पाते हैं, इसलिए आपके इस नासमझी की वजह से हम दूसरो से लड़ते रहते हैं। आदिवासी अपने हक हुक़ूक़ को पहचानें। अपने अगुआ का सही चयन करें। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी धरोहरों को संरक्षित करने में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करें।
इस मौके पर रामविचार गौतम (बसपा) नेता सहित भारी संख्या में आदिवासी महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार