सोनभद्र

प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में निपुण बाल मेले का हुआ आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में “निपुण बाल मेले”का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि त्रिपुरारी बरनवाल शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया दुद्धी ने बच्चों और अभिभावकों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को सदैव सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा अपने परिश्रम और लगन से ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्राज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा ओजपूर्ण प्रेरणासभा का प्रस्तुती किया। कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों के अभिनंदन में भारतनाट्यम परिधान में बच्चों ने स्वागत नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने तथा अभिभावक आत्मीयता स्थापित करने के लिए आयोजित “निपुण बाल मेले” का शुभारंभ विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाए और सजाये गये शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) तथा विभिन्न नवाचारी अभिनव प्रयोगों के अवलोकन, निरीक्षण व उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। विशिष्ट अतिथि एआरपी श्रवण कुमार, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, संकुल शिक्षक मुसईराम, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल, भानु प्रताप, सरिता देवी, पप्पू , अनिल समेत समस्त अभिभावक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल के द्वारा किया गया। उत्साह पूर्वक संलग्न सहायक अध्यापिका सरिता , अविनाश कुमार गुप्ता व शिक्षामित्र लक्ष्मी पुरी समेत जनेवा देवी, जगती देवी , अनारो देवी, रंजन कुमार व मुस्कान सम्मिलित रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार