सोनभद्र

सस्ते दाम पर सोना दिलाने के नाम पर ठगे 5 लाख

दुद्धी, सोनभद्र । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र रजखड़ गांव निवासी एक व्यक्ति को पहले सस्ते दामों पर बाप-दादा से प्राप्त सोना उपलब्ध कराने का लालच देकर पांच लाख की ठगी की गई। इसके बाद, दूसरे मोबाइल नंबर के जरिए ठगों का पता बताने के नाम पर एक लाख की मांग की गई। पीड़ित को जब ठगों के चक्रव्यूह में फंसने का ज्ञान हुआ तो उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी डा. यशवीर सिंह के निर्देश पर मामले में दुद्धी पुलिस की तरफ से धारा 419, 420, 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी बृजेश कुमार के मुताबिक गत 10 अक्टूबर को उसकी मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम पवन बताते हुए, खुद को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया गांव का निवासी बताया। कहा कि आपने हमारे गांव के पंचायत भवन की रंगाई-पोताई की है। इसलिए वह उसे जानता है। फोन करने का आशय पूछने पर बताया कि उसके पड़ोस का एक व्यक्ति दवा इलाज करने के लिए अपने घर में बाप-दादा का रखा हुआ पुश्तैनी सोना बेचना चाह रहा है। इसके कुछ दिन बाद कॉलर सोने का कुछ टुकड़ा लेकर उसके घर पहुंचा गया। सर्राफा दुकान पर उसकी जांच कराया तो असली निकला। इसके बाद सौदेबाजी की बात तय हो गई।


झांसे में लेने के बाद आरोपी ने उसे जुड़िया गांव के तालाब पर बुलाया और वहां उसे 18 सोने की नकली गिन्नी (टुकड़ा) थामा कर पांच लाख की रकम ले ली गई। इस बात की जानकारी पीड़ित को तब हुई ज बवह उसमें से दो गिन्नियों की जांच कराने सर्राफा दुकान पर पहुंचा। इस ठगी के चलते, कहीं वह समाज में हंसी का पात्र न बन जाए इसके लिए उसने यह बात छुपाए रखी। इस बीच उसके नंबर एक दूसरे नंबर से कॉल आई।

– मिर्जापुर से आई दूसरी कॉल, पता बताने के नाम पर मांगे एक लाखः
कॉलर ने कहा कि वह मिर्जापुर के विंध्याचल से बोल रहा है। जिन लोगों ने उसके साथ ठगी की है। वह उनके बारे में जानता है। वह उसे उनके घर तक पहुंचा देगा लेकिन इसके लिए उसे एक लाख अदा करना होगा। ठगी के बाद भी रूपये की मांग को देखते हुए, पीड़ित ने गत 11 दिसंबर को पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस कप्तान डा. यशवीर सिंह की तरफ से दिए गए निर्देश पर, गत शुक्रवार को प्रकरण में, पवन नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 419, 420, 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी गई है। दर्ज किए गए केस की विवेचना एसआई काशी सिंह कुशवाहा को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
वी मार्ट पुल मुर्द्धवा से खार पाथर मोड़ तक दोनों तरफ पटरियों का होगा सुंदरीकरण तीन वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत , घर मे मचा कोहराम रसोई गैस की कालाबाजारी पर भाकपा का प्रहार, आम जनता को राहत दिलाने की मांग पाही पर सोने गए अधेड़ ने सल्फास खाकर दी जान परिवार में कोहराम नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को कमल नयन दुबे ने भेजा सलाखो के पीछे बाइक के धक्के से पैदल जा रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत छह माह से खराब हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण; शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत भव्य होली मिलन समारोह में झलकी एकता और सांस्कृतिक रंग, जायसवाल यूथ क्लब का आयोजन संपन्न किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सोनभद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार
Download App