सोनभद्र

युवा खेल महोत्सव में लड़कियों का रहा दबदबा, कबड्डी में जीती

मानसिक और शारीरिक विकास के साथ मित्रता को बढ़ावा देता है खेल कूद

गोविंदपुर में बनवासी सेवा आश्रम और मिशन समृद्धि ने कराया आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित शिक्षा निकेतन के प्रांगण में सोमवार को युवा खेल महोत्सव का आयोजन बनवासी सेवा आश्रम और मिशन समृद्धि के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसने पांच ग्राम पंचायतों के लडको और लड़कियों ने प्रतिभाग किया। लड़कियों के वर्ग के कबड्डी में
गोविंदपुर ने रन टोला को 53 _1 से हराकर शानदार जीत दर्ज किया वही बालक वर्ग में गोविंदपुर ने खैराही को 54__4से बुरी तरह हराया ।कुर्सी दौड़ में रंभा सिंह खैराही, उर्मिला रन टोला,दितीय, बाधा दौड़ में संकल्प गोविन्दपुर के संकल्प गंभीरपुर के आलोक द्वितीय, दीपक खैराही तीसरे स्थान पर रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, ग्राम प्रधान बिंदी देवी दिनेश जायसवाल,सीता राम ने फीता काट कर किया मौके पर प्रमुख ने कहा कि प्रतिभा निखारने और शारीरिक मानसिक विकास के साथ मैत्री भाव पैदा करने में खेलो का अहम योगदान है ।क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है उसे निखारने की और यह काम आश्रम कर रहा है जो सराहनीय है। समापन में साहित्यकार और आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल भावना से खेलेंगे तो आगे बढ़ेंगे। इसमें टीम भावना में एक दूसरे का सहयोग होना चाहिए।मौके पर शुभा प्रेम, विमल सिंह, रामविचार गौतम, देव नाथ सिंह,इंदुबाला सिंह सर्वजीत सिंह,प्रमोद शर्मा,सुरेश कुमार, श्रुति कुमारी,अमरजीत वर्मा, कमलेश सिंह नेहा,सिंह,आदि उपस्थित रहे रेफरी की भूमिका बृजेश कुमार और शिव नारायण ने निभाई । कमेंट्री इंजीनियर धर्मराज शर्मा और अभिषेक विश्वकर्मा ने किया।

फोटो ,

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार