सोनभद्र

सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग

– अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान
– अब 908 वकील मतदाता 21 दिसंबर को करेंगे मतदान
– 22 दिसंबर को होगी मतगणना और विजई पदाधिकारियों की घोषणा
– सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव का हाल

फोटो: शशि कुमार मिश्र एडवोकेट, मुख्य चुनाव अधिकारी।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। वर्ष 2023-2024 के लिए होने वाले सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की। जिसकी वजह से कुल 923 में से अब 908 वकील मतदाता 21 दिसंबर को मतदान करेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2023-2024 के चुनाव के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सदस्य/ वकील मतदाताओं की कुल संख्या 923 है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच टेंडर वोटिंग कराई गई, जिसमें सिर्फ 15 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की है। जिसमें रमाकांत श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र दुबे, इंद्रजीत, गौरव कुमार श्रीवास्तव, राकेश भारती, ललित नारायण, जंग बहादुर, भानु प्रताप, गौरव अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, अनीस कुमार जायसवाल, नित्यानंद द्विवेदी, राम लगन उरांव व संजय कुमार शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो वकील मतदाता 21 दिसंबर को आवश्यक कार्य से बाहर चले जाएंगे उन्हीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए टेंडर वोटिंग कराई गई है। अब 21 दिसंबर को 923 में से 908 वकील मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार