सोनभद्र

ट्रेन ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने किया विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को ट्रेन ठहराव से संबंधित एक दिवसीय धरना दिया गया। सैकड़ो ग्रामीण व कई समाजसेवी संगठन तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक धरना के बाद पूर्व विधायक हरिराम चेरो, रमेश चंद्र एडवोकेट के द्वारा मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारी सीटीआई मन्नू राम को अंतिम ज्ञापन देते हुए ट्रेन का ठहराव 9 जनवरी 2024 तक नहीं होने पर आगामी 10 जनवरी 2024 को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी भी दिया।
ट्रेन ठहराव से संबंधित शांतिपूर्ण तरीके से एकदिवसीय धरना की अगुवाई कर रहे रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट ने धरना में शामिल सैकड़ो ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना कल के पूर्व छोटे से विढमगंज रेलवे स्टेशन पर कई सवारी गाड़ियों का ठहराव हुआ करता था परंतु कोरोना काल में जहां रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण तो कर दिया गया, परंतु ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिए जाने के कारण हम सभी क्षेत्रवासियों को शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य के लिए दूर दराज के शहरों में आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सगमा ब्लॉक के पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव ने कहा कि हम लोग झारखंड में रहते जरूर है परंतु झारखंड की राजधानी रांची व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जाने के लिए इसी रेलवे स्टेशन पर आकर गाड़ियों से जाते हैं

लक्ष्मण राम ने कहा कि सगमा ब्लॉक के दर्जनों ग्राम पंचायत के हजारों ग्रामीण जनता का आवागमन इसी रेलवे स्टेशन से होता है इसलिए सवारी गाड़ियों काठहराव होना नितांत आवश्यक है “हमारी मांगे पूरी हो,चाहे जो मजबूरी हो” इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरा धरना स्थल पर मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर एक साथ होने का वादा किया।
व्यापार मंडल व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केशरी उर्फ ब्लू केसरी ने कहा कि बड़े ही दुख के साथ हमें आज इस धरना स्थल पर कहना पड़ रहा है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी हमने अपने उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया परंतु ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण मै भी लज्जित हूं।,,

संजय गोंड ने कहा कि जबकि इस स्टेशन पर 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लगभग तीन दर्जन ग्राम पंचायत के हजारों लोगों का आवागमन इसी रेलवे स्टेशन से होता है परंतु ठहराव नहीं होने के कारण आज स्थानीय ग्रामीण मजबूर होकर शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना दे रहे हैं मैं इनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं।
इस मौके पर धरतीडोलवा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, युवा भारत ट्रस्ट जिला मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा झारखंड गढ़वा के अध्यक्ष लक्ष्मण राम, बिमलेश भारती, संजय गोंड, दीपक जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, प्यारे मोहन, ओम प्रकाश, भगवान विश्वकर्मा, आनंद दुबे, सूर्य प्रकाश पासवान, राजेश रावत, विकास गुप्ता, सुरेंद्र रावत, दीपक गुप्ता, उदय जायसवाल, अमरेश भारती, ओमप्रकाश गुप्ता, उमैर अहमद, विकास जायसवाल, विनोद पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य मूडिसेमर, दीपक गुप्ता, झगड़ु राम यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर...
Download App