सोनभद्र

पिकअप के धक्के से बुजुर्ग किसान की मौत

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हारनाकछार ग्राम पंचायत में ग्रामीण किसानों से धान खरीदी कर रहे रामकेश गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लुखुर गुप्ता को गांव की ओर से ही तेज रफ्तार में आ रही पिकअप के जोरदार धक्के से मौके पर मौत हो गई। पिकअप धक्का मारते हुए पास ही एक घर के दीवाल में टकरा कर रुकी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने पिकअप व चालक को अपने कब्जे में किया तथा शव का पंचनामा कराकर अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी धान की उपज को ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे किसानों से फडिया के रूप में धान की खरीदारी जोरों पर है। इसी बीच आज दोपहर के बाद लगभग 3:00 तेज रफ्तार पिकअप ने धान खरीदी कर रहे उक्त वृद्धा को धक्का मार दिया जिससे मौके पर मौत हो गई। मृतक रामकेश गुप्ता का पुत्र संजय गुप्ता ने बताया कि मेरे पिता गांव के छोटे-छोटे किसानों से धान की खरीद कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन किया करते थे। इसी क्रम में आज गांव में ही धान खरीद करने के लिए किसान से बात कर ही रहे थे तभी गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही उक्त पिकअप ने मेरे पिताजी को जोरदार धक्का मारते हुए पास ही बने एक घर के दीवाल में जा टकराई तब जाकर पिकअप रुक सका। मेरे पिता की मौके पर ही मौत हो गई अगर उक्त पिकअप दीवाल में ना टकराई होती तो न जाने और भी कितने लोगों की जान ले सकती थी। घटना की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने पिकअप व चालक को अपने कब्जे में किया तथा शव को पंचनामा कराकर अंत परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। व कहा कि मृतक के पुत्र के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार