सोनभद्र

जन जागृति दिवस के अवसर पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सामाजिक जन की सहभागिता भी है जरूरी

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की सफलता के लिए व्यापक जन सहभागिता एवं जनांदोलन के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का सम्मान स्वछता जन जागृति दिवस के रूप में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के द्वारा किया गया। निकाय से जुड़े सभी 13 वार्डों में स्वच्छता जागरूकता अभियान में जन सहभागिता के लिए सभी को जागरूक किया गया। नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्डों में नामित प्रोत्साहन समिति सदस्यों को टी शर्ट,टोपी,बिल्ला व परिचय पत्र बांटे गए। अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि वार्डवार नामित किए गए स्वच्छता प्रोत्साहन समिति में नामित पदाधिकारी व सदस्यों को अपने अपने वार्डो में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभागार में मौजूद लोगों को भी जागरूक किया गया क्योंकि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सामाजिक जन की सहभागिता भी जरूरी है। इस मौके पर सभासद दिव्यविकाश सिंह, रामपरीखा विश्वकर्मा, नरेश यादव, सलीम कुरैशी, सुशील साहनी, राकेश बिंद, सोनू मोदनवाल, विनीत जाटव, अरुण कुमार, लिपिक अंकित पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी, बबलू,पंकज चौधरी,संदीप दोहरे,लक्ष्मण इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार