सोनभद्र

घटिया सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीण आक्रोश किया प्रदर्शन

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत मेदनीखाड कुशवाहा बस्ती में हो रहे रामदुलारे कुशवाहा के घर से पवन कुशवाहा के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। मेदनीखाड पंचायत द्वारा बड़ी लागत से सीसी रोड निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग में लेने का आरोप लगाते हुए बताया कि सीमेंट के जगह भस्सी का प्रयोग किया जा‌ रहा है , गिट्टी भी घटीया क्वालिटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीसी रोड घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि रोड कि दोनों और दिवार खड़ा किया गया है जो बहुत ही कम मसाले और खराब ईट से किया जा रहा है ।जो अपने आप गिर रहा है। वही अशोक कुशवाहा ने कहा कि जेई का कोई अता पता नहीं मुंशी के देख रेख में हो रहा कार्य ग्रामीण गुणवत्ता कार्य करने को कहते हैं तो मुंशी झगड़ा को हो जाते हैं उतारू ।वही ग्राम प्रधान भी कुछ नहीं कहते अगर गांव के विकास में ग्राम प्रधान नहीं बोलेंगे तो कोन बोलेगा राम पवन ने कहा कि प्रधान भी ठिकेदार से मिले हुए है इसलिए तो कुछ नहीं कहते आंख के सामने इतना खराब कार्य फिर भी मौन ।वही ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार गांव के विकास के लिए लाखों रुपए दे रही है, तो रकम का सही इस्तेमाल हो। गांव में पहले भी जो निर्माण कार्य हुआ है उसका हश्र सबके सामने है। लोगों का कहना है कि गांव में घटिया निर्माण बर्दाश्त नही किया जाएगा और उसे रोकने सभी ग्रामीण एकजुट होंगे। ग्रामीणों ने कहां की इस सीसी रोड को जिला अधिकारी द्वारा जांच कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराया जाए।
सैल फोन से जेई से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिली है मैने तुरंत काम बंद करा दिया हुं मेरे आने के बाद ही कार्य होगी।मौके पर राम पवन कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा,परशूराम ,रंजन कुशवाहा ,जगमौहन गौड़, प्रताप कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा,राम विनय कुशवाहा, राजनाथ कुशवाहा,राजू कुमार, हुलाश कुशवाहा गौतम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार