सोनभद्र

श्री रासलीला कमेटी के अध्यक्ष बने अनिल कुमार, महामंत्री आलोक

रासलीला का शुभारंभ 27 दिसंबर से, 6 जनवरी को होगा समापन

दुद्धी, सोनभद्र। श्री रासलीला आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के मुख्य संरक्षक श्री राजकुमार अग्रहरि जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में इस वर्ष श्री रासलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष का दायित्व श्री अनिल कुमार (किसान बीज भंडार ) महामंत्री का दायित्व आलोक अग्रहरि व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रुपेश जौहरी व निरंजन अग्रहरि को देकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बता दें कि दुद्धी की सुप्रसिद्ध रासलीला का आयोजन परंपरागत रूप से विगत कई वर्षों से होता चला आ रहा है दुद्धी व आसपास के रासलीला प्रेमी बहुत ही श्रद्धा भाव से भगवान श्री कृष्ण की लोक कल्याणकारी लीला का दर्शन व श्रवण करते हैं। इस वर्ष भी इसका आयोजन बहुत ही सुनिश्चित तरीके से किया जाएगा।
रासलीला आयोजन 2023 के संदर्भ में बताते हुए श्री रासलीला आयोजन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार व महामंत्री आलोक अग्रहरि ने संयुक्त रूप से बताया की इस वर्ष रासलीला का शुभारंभ 27 दिसंबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी तक चलेगा। श्रीधाम वृंदावन से आए रासलीला मंडली के द्वारा रासलीला मंचन किया जायेगा। तहसील प्रांगण में इस कार्यक्रम को जन सहयोग के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जितेन्द्र श्रीवास्तव, कन्हैया लाल अग्रहरि, सन्दीप गुप्ता, पवन सिंह, बाल कृष्ण जायसवाल, डॉ के के चौरसिया, सुमित सोनी, त्रिलोकीनाथ, श्याम सुंदर अग्रहरि, अवधेश जौहरी, विकास भोलू, अविनाश वाह वाह, ऋषभ मिश्रा, धीरज जायसवाल राकेश बड़का, रुदन जायसवाल सहित तमाम रासलीला प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस