सोनभद्र

पल्स पोलियो बुथ बदले जाने से नहीं पी सके नौनिहाल दो बुंद जिन्दगी की

वैनी/ सोनभद्र ( राजन गुप्ता)।
विकासखंड नगवा के वैनी ग्राम पंचायत में पल्स पोलियो महा अभियान में बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले से जारी पत्र में उल्लेख था कि आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा बहू एवं एएनएम केंद्र पर उपस्थित रहेगी। रविवार की पल्स पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं दोनों पर ताला लटका हुआ मिला है। बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए लोग आए और वापस चले गए। विद्यालय खुला लेकिन स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मैं खुद अचंभित हूं। सीएचसी प्रभारी डॉ रोहित सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय पर पोलियो ड्रॉप पिलाना जरूरी नहीं समझा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही आंगनबाड़ी एवं आशा को बुलाया गया है।यहीं पल्स पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। प्रचार प्रसार के बाद भी अचानक आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय पर स्वास्थ्य कर्मियों का न पहुंचना बहुत बड़ी लापरवाही है। ऐसी शिकायत कई केंद्रो पर है, जहां काफी बच्चे पोलियो ड्राप पीने से वंचित रह गए हैं। सीडीपीओ नगवां से वार्ता की गई तो उन्होंने भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही पोलियो ड्राप पिलाना था लेकिन सीएचसी प्रभारी महोदय ने अचानक कैसे कार्यक्रम बदल दिया यह मेरी जानकारी में नहीं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस