सोनभद्र

24 गाय बछड़े के साथ तीन पिकअप पशु बरामद, तस्कर फरार

वैनी/सोनभद्र ( राजन गुप्ता)। युपी बिहार बार्डर पर स्थित पड़वानार के निकट रायपुर पुलिस ने गुरुवार को अलसुबह पशुओं से भरी तीन पिकअप गाड़ी को धर दबोचा।
पशुओं से भरी सभी गाडियां बिहार राज्य को जा रही थी। तीनों पिकअप में कुल 24 मवेशी लदे थे। मवेशियों से भरी पिकअप को रायपुर पुलिस ने थाने में ले जाकर गाड़ी के नम्बर की सर्च कर जांच पड़ताल शुरू कर विधिक कार्यवाही कर रही है। पकड़ी गयी तीनों पिकअप में एक बिहार व दो का वाराणसी ज़िले का नम्बर है।
रायपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का गोरखधंधा कई वर्षों से फल फुल रहा है।14 जुलाई 2023 को पशु तस्करों ने रायपुर थाने एक सिपाही सन्दीप सिंह को पिकअप से कूचल कर मार डाला था। इतने बड़े पैमाने पर क्षेत्र में पशु तस्करी का गोरखधंधा फलने-फूलने की भनक जब बृजेश कुमार पाण्डेय नवागत थानाध्यक्ष थाना रायपुर को हुई तो उन्होंने पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान में रायपुर थाने से सम्बध्द सरईगाढ चौकी और रायपुर थाने कि पुलिस कि एक संयुक्त टीम बनाकर रायपुर थाना क्षेत्र के डोरियां मोड़ खलियारी बाजार और युपी बिहार बार्डर पर पुलिस टीम बुधवार को रात में ही पशु तस्करों के इतजार में बैठ गयी। गुरूवार को अल सुबह पांच छः पिकअप डोरिया मोड़ पर आती दिखाई दी तो पुलिस हरकत में आ गई। वाहनों को रोकने का इशारा किया तो पशु तस्कर भी
गाड़ी को तेज़ी से पिछे के तरफ़ घुमाकर दुसरे रास्ते से बिहार का रास्ता पकड़कर भागने लगे। युपी बिहार बार्डर पर बृजेश कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष रायपुर कि पुलिस टीम जहां पर बैठी थी। वहीं पर पशुओं से भरी तीन पिकअप लेकर पशु तस्कर पहुंच गए। पुलिस को जंगल में देख पशु तस्कर भी अपना आपा खो दिए।गाड़ी खड़ी करके इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने लगे। पुलिस ने भी पशु तस्करों का पीछा करने लगी। पशु तस्कर अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर भाग गये।
रायपुर थाना क्षेत्र में पहली बार पशु तस्करी एक साथ पशुओं से भरी तीन पिकअप पकड़ी गई है। रायपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ यह सराहनीय कार्य किया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुमार पाण्डे थाना रायपुर ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी नम्बर के माध्यम से हम पशु तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और जांच पड़ताल के बाद जो भी इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा वह व्यक्ति बहुत ही जल्द सलाखों के अंदर होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App