सोनभद्र

एसबीए चुनाव: 15 लोगों ने लिया पर्चा

फोटो: मुख्य चुनाव अधिकारी से पर्चा खरीदते प्रत्याशी

* अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए दो-दो, कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए 3- 3 लोगों ने लिया पर्चा
* प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। बहुप्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023~24 के लिए हो रहे मतदान के लिए नामांकन पत्र वितरण के प्रथम दिन गुरुवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 15 लोगों ने पर्चा लिया। जिसमें अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए दो – दो लोगों ने पर्चा लिया है। वहीं कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए 3- 3 लोगों ने पर्चा लिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी विनय कुमार सिंह व धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल एवं राजीव कुमार सिंह गौतम, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीनप्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए एक प्रत्याशी सीताराम चौहान, कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह ने पर्चा लिया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए एक प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए एक प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र के विक्रय की आखिरी तिथि नियत है। 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर को प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App