सोनभद्र

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस पर बच्चो को किया गया पुरस्कृत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली रहे। अतिथियों के स्वागत और मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन कर अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात अतिथियों की उपस्थिति की शोभा बढ़ाने के लिए छात्रों द्वारा एक मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया और विद्यालय की खेल गतिविधियों और छात्रों की उपलब्धियों की एक संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तथा खुशी और उल्लास की अभिव्यक्ति को चिह्नित करने के लिए गुब्बारे छोड़े गए। विद्यालय के बच्चों ने समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति, योगाभ्यास, कराटे का प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों और उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों ने छात्रों को शपथ दिलाई। ट्रैक इवेंट में 4 प्राथमिक विंग की दौड़, मध्य विंग और सीनियर विंग की 4 दौड़ शामिल थे। इसके बाद पुरस्कार वितरण में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि उस्मान अली ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में आवश्यक है और स्वस्थ जीवन के लिए खेलना और व्यायाम अति आवश्यक है। बिना खेल के जीवन में उन्नति नहीं हो सकती। विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ ने अपने स्वागत भाषण के दौरान अतिथियों का स्वागत और बच्चों के कुशल भविष्य की कामना करते हुए खेलकूद और व्यायाम का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपना-अपना योगदान दिया। मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन जगदीश चौहान ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App